संसार

इराक के तिगरिस नदी में नाव पलटने से 71 की मौत, अब तक 55 लोगों को बचाया गया

इराक के मोसुल शहर के पास तिगरिस नदी में एक बड़ा नाव हादसा, नाव पलटने से 71 की मौत, अब तक 55 लोगों को बचाया गया। ये हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने बाहर निकले थे।

इराक के मोसुल के पास तिगरिस नदी में बड़ी संख्‍या में लोगों से भरी एक नौका के डूब जाने से करीब 100 लोगों के मरने की आशंका है। नीनवे प्रांत में सिविल डिफेंस अथॉरिटी प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि करीब 55 लोगों को बचा लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है। दुर्घटना उस समय हुई, जब एक पर्यटन स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में लोग नवरोज मना रहे थे। हताहतों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + 11 =

Most Popular

To Top