मनोरंजन

बिजी शेड्यूल बना अर्जुन बिजलानी के किचन चैम्पियन शो छोड़ने की वजह

करण वाही बने किचन चैम्पियन के होस्ट, अर्जुन बिजलानी ने बीच में ही छोड़ दिया शो

टीवी – बहुत जल्द दर्शक कुकिंग बेस्ड रियलटी शो किचन चैम्पियन में कुछ बदलाव देखेंगे। हाल ही में चैनल ने होली स्पेशल एपिसोड को शूट किया है और अनुमान लगाइए अर्जुन बिजलानी की जगह टीवी एक्टर करण वाही इसे होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। इस स्पेशल एपिसोड में टीवी कपल सनाया इरानी और मोहित सहगल शक्ति अरोड़ा और उनकी वाइफ के साथ कुकिंग चैलेंज लेंगे।

क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि करण वाही क्यों अर्जुन बिजलानी की जगह दिखाई देंगे? खैर, अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो अर्जुन का हेक्टिक शेड्यूल उनके शो छोड़ने की वजह बना और दूसरी टीवी पर्सनैलिटी को उनकी जगह लेनी पड़ी।

एक्टर से जुड़े सूत्रों के अनुसार- अर्जुन अभी ‘इश्क में मरजावां’ और ‘किचन चैम्पियन’ दो शो की शूटिंग कर रहे हैं और वे दोनों शोज को टाइम नहीं दे पा रहे हैं। दोनों ही डेडलाइन ड्रिवन शो हैं। उन्होंने दोनों शो को बैलेंस करने की कोशिश की हालांकि वे हेक्टिक शेड्यूल के बीच मैनेज नहीं कर सके। संभावना है कि वे शो को होस्ट न करें उन्होंने चैनल को इस बारे में बता दिया है।’

हमारे सूत्रों के अनुसार- इश्क में मरजावां की स्टोरी लाइन अर्जुन के किरदार के इर्द-गिर्द घूम रही है जिसमें वे एक अंधे आदमी का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें अपने किरदार पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। और यहां पर बैंक एपिसोड भी नहीं हैं। वे इतने हेक्टिक शेड्यूल में काम नहीं कर पा रहे थे इसलिए करण उनकी जगह आ गए। हालांकि करण से इस बारे में कोई बात नहीं हो सकी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 3 =

Most Popular

To Top