खेल

सैफ महिला फुटबॉल में श्रीलंका को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप में शीर्ष पर रही भारतीय टीम

मौजूदा चैम्पियन भारत ने सैफ महिला चैम्पियनशिप के मैच में आज श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया। भारतीय महिलाओं ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही 4-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में रतनबाला देवी ने टीम के लिए गोल किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही और श्रीलंका को दूसरा स्थान मिला।

ग्रुप ए में मेज़बान नेपाल ने पहला स्थान हासिल किया वहीं बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर रही। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा जबकि श्रीलंका की टीम, नेपाल से भिड़ेगी। भारतीय टीम सैफ चैम्पियनशिप में शीर्ष पर रही है। यह जीत टीम की कुल मिलाकर प्रतियोगिता में 21वीं जीत है। भारतीय टीम ये प्रतियोगिता चार बार जीत चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − thirteen =

Most Popular

To Top