मनोरंजन

रणवीर सिंह ने अभिमन्यु को जड़ा जोरदार पंच किया फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता का प्रमोशन

बॉलीवड – अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’  में अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान फिल्म के मनोरंजक एक्शन दृश्यों में मार्शल आर्ट के साथ एक्शन का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। जबकि गुलशन देवैया फिल्म में एक अपरंपरागत खलनायक और एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

हर कोई इस अनोखी फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं इस फिल्म के सितारे अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani), राधिका मदान (Radhika Madan), गुलशन देवैया भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं और बात जब फिल्म प्रमोशन की आती है तो उनकी एनर्जी सातवें आसमान पर होती है। हाल ही में जब वो फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के लीड एक्टर अभिमन्यु दासानी से मिले तो उन्होंने यंग एक्टर को एक जोरदार पंच जड़ दिया। रणवीर के दमदार पंच के आगे नए नवेले एक्टर टिक नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े।

अगर आपको लग रहा है ये सब रणवीर ने गुस्से में किया तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अभिमन्यु इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और जब रणवीर यंग एक्टर से मिले तो फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ थोड़ी मस्ती भी कर ली। पंच मारने के बाद रणवीर कैमरे की तरफ देख कर कहते हैं-इट्स कूल,इट्स कूल। क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता है।’ वहीं अभिमन्यु ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘सिंबा मीट्स सूर्या! मर्द को दर्द नहीं होता बाकी सब होता है।’

अभिमन्यु एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं। फिल्म में वो सूर्या नाम के लड़के के किरदार निभा रहें हैं।फिल्म की कहानी सूर्या के ईर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल सूर्या दर्द को लेकर बेहद संवेदनशील है।बावजूद इसके वो अपराधियों को पकड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखता है। अभिमन्यु के ऑपोजिट फिल्म में राधिका मदान है। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म के निर्माता है और वासन बाला ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − four =

Most Popular

To Top