खेल

एशियाई युवा एथलेटिक्स के पहले दिन भारत ने जीते पांच पदक

भारत ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन दो स्वर्ण समेत में 5 पदक हासिल किये। जहां टी फिलीप महेश्वरन ने 100 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्वर्ण पदक जीता,वहीं विपिन कुमार ने हैमर थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण भारत के नाम किया।

भारत ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन दो स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल करके शानदार शुरुआत की है। टी फिलीप महेश्वरन ने 100 मीटर बाधा दौड़ मात्र 13.86 सेकंड में निकालकर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। विपिन कुमार ने हैमर थ्रो में 69.63 मीटर के साथ दूसरा स्वर्ण पदक भारत के नाम किया ।

इससे पहले भारत को पहला पदक हर्षिता शेरावत ने दिलाया जिसने लड़कियों के हैमर थ्रो में 61.93 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया । दीपक यादव को पोल वाल्ट में कांस्य मिला जबकि अजय ने लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में कांसे का तमगा जीता ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 5 =

Most Popular

To Top