मनोरंजन

आलिया भट्ट ने लॉन्च किया फिल्म नो फादर्स इन कश्मीर का टीजर

बॉलीवुड – फिल्म नो फादर्स इन कश्मीर का निर्देशन ऑस्कर के लिए नामित निर्देशक अश्विन कुमार ने किया है, जिन्होंने पहले भी दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है, जिसमें अश्विन कुमार, सोनी राजदान, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

सेंसर से लगभग 8 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार सोनी राजदान स्टारर मूवी नो फादर्स इन कश्मीर का टीजर आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया। 1.30 मिनट के टीजर में कश्मीर की खूबसूरती और डर के साए में बीत रही जिंदगी नजर आई। टीजर एक टैगलाइन के साथ आया है, जो कहता है- हर कोई सोचता है कि वो कश्मीर को समझता हैं।

टीजर की शुरुआत डल झील में एक शिकारे पर बैठी लड़की से हाेती है, जो सेल्फी ले रही है। वहीं बैकग्राउंड में कश्मीरी सॉन सुनाई दे रहा है। वहीं फिल्म में एक लड़का दिखाई देता है, जो उस लड़की का दोस्त बन जाता है। बाद में मोबाइल के साथ ऐसी जगह पहुंच जाती है, जहां उसके हाथ हैंड ग्रेनेड लग जाता है।

फिल्म में एक ब्रिटिश भारतीय नूर की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने लापता पिता को खोजने कश्मीर वापस आती है, जहां उसकी दोस्ती मजिद से होती है जो उसे उसके पिता की तलाश करने में मदद करता है। उनके बीच एक मासूम प्रेम कहानी भी पनपने लगती है, जिसे तब चुनौती मिलती जब वे बदलते परिदृश्य के साथ खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पहाड़ियों में पहुंचते हैं, जहां उनके समक्ष एक गुप्त रहस्य उजागर होता है।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − 10 =

Most Popular

To Top