खेल

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: लक्ष्य सेन पहुंचे क्वार्टरफाइनल में

चाइना के लिंगशुई में हो रहे चाइना मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेल रहे लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

भारत के उभरते हुए बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने चाइना मास्टर्स में अपने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए प्रतियोगिता क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लक्ष्य को पहले राउंड में बाई मिली थी जबकि दूसरे राउंड मे उन्होने सिंगापुर के लोह किन यू को 21-12 और 21-13 से पराजित किया था। वहीं तीसरे दौर के मैच में लक्ष्य ने कोरिया के ही हा यंग वून को 21-14 और 21-15 से हराने में सफलता पाई। अब  क्वार्टरफाइनल में उनका सामना चीन के चौथी वरीयता प्राप्त झोउ जैकी से होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 + nineteen =

Most Popular

To Top