फेसबुक के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर क्रिस कॉक्स ने इस्तीफा दिया, 14 साल से जकरबर्ग के भरोसेमंद थे
कैलिफॉर्निया
– फेसबुक के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर क्रिस कॉक्स ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी
के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। कॉक्स फेसबुक के उन
प्रमुख अधिकारियों में से एक थे जो जकरबर्ग के भरोसेमंद हैं।
फेसबुक के सभी ऐप्स की स्ट्रैटजी देख रहे थे कॉक्स।
क्रिस
कॉक्स ने 2005 में फेसबुक ज्वॉइन की थी, न्यूज फीड किया था डेवलप। इस्तीफे
की वजह साफ नहीं लेकिन, मार्क जकरबर्ग से हो सकते हैं मतभेद।
जकरबर्ग
का कहना है कि कॉक्स ने फेसबुक के न्यूज फीड जैसे प्रमुख प्रोडक्ट पर काम
किया था। उन्होंने फेसबुक ऐप की जिम्मेदारी भी संभाली थी। हाल ही में वो
कंपनी के सभी ऐप्स की स्ट्रैटजी देख रहे थे। कॉक्स कंपनी के शुरुआती 15
इंजीनियरों में से एक थे। उन्होंने फेसबुक की शुरुआत के एक साल बाद यानी
2005 में फेसबुक ज्वॉइन की थी। कॉक्स के इस्तीफे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो
पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी की नीतियों को लेकर कॉक्स के
जकरबर्ग से मतभेद हो सकते हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए कंपनी की नई
योजना को लेकर लिखा है कि यह बड़ा प्रोजेक्ट होगा और हमें ऐसे लीडर्स की
जरूरत होगी जो नई दिशा-निर्देशों के लिए उत्साहित हों।
डेनियल्स
पिछले साल मई में वॉट्सऐप के हेड बने थे। इससे पहले वो फेसबुक की बिजनेस
डेवलपमेंट टीम को लीड कर रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब विल कैटकार्ट
वॉट्सऐप के प्रमुख बनेंगे। फिलहाल वो फेसबुक ऐप के हेड हैं। पिछले साल
अप्रैल में वॉट्सऐप के सीईओ और को-फाउंडर जान कॉम ने इस्तीफा दिया था। इसके
बाद अगस्त में फेसबुक के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एलेक्स स्टेमॉस ने कंपनी
छोड़ दी। सितंबर में इंस्टाग्राम के को-फाउंडर केविन सिस्ट्रॉम और माइक
क्रीगर ने इस्तीफा दिया था। अब क्रिस कॉक्स और क्रिस डेनियल्स भी अलग हो गए
हैं। वॉट्सऐप के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस डेनियल्स ने भी इस्तीफा दिया।