संसार

टोयोटा बना रही चांद पर चलने वाली सेल्फ-ड्राइविंग कार

2029 में चांद पर जाएगी सेल्फ-ड्राइविंग कार

टोक्यो – एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी इस कार को अंतरिक्ष यात्रियों से पहले चांद पर पहुंचाएगी। यात्री जहां उतरेंगे वहां यह अपने आप चलकर पहुंच जाएगी। जापान की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा चांद पर चलने वाली कार बना रही है। इसे जक्सा लूनर रोवर नाम दिया गया है। छह पहिए वाली इस सेल्फ-ड्राइविंग कार में दो लोग बैठकर 10000 किमी तक जा सकते हैं। टोयोटा इसे जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के लिए तैयार कर रही है।
एजेंसी की इसे 2029 में चांद पर ले जाने की योजना है। रोवर को अंतरिक्ष यात्रियों से पहले चांद पर पहुंचाया जाएगा। बाद में यात्री जहां उतरेंगे, यह अपने आप चलकर उन तक पहुंचेगा।
टोयोटा का यह जक्सा लूनर रोवर 6 मीटर लंबा होगा। इसके भीतर 13 वर्ग मीटर की जगह होगी। वैज्ञानिक अपना अंतरिक्ष सूट उतार कर इसमें बैठ सकेंगे। यह बैटरी से चलेगी, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 1 =

Most Popular

To Top