भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल को अति-संवेदनशील राज्य घोषित करने के साथ ही सभी पोलिंग बूथों पर केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की चुनाव आयोग से मांग की है.
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रदेश को ‘संदेवदनशील राज्य’ घोषित करने की मांग की. पार्टी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय पर्यवेक्षक और हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होनी चाहिए.