भारत

पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली कहा पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित, ब्लॉग में लिखा उरी और बालाकोट के हमलों से पीएम मोदी ने प्रतिपादित किया राष्ट्रीय सुरक्षा का नया सिद्धांत, कांग्रेस पर लगाया आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने का आरोप.

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत’ शीर्षक वाले ब्लॉग में जेटली ने कहा कि वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और पिछले महीने  बालाकोट में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को यह कड़ा संदेश मिल गया है कि उसे आतंकवाद को समर्थन देने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होने कहा कि-उरी हमले के बाद, हमारी सेना और सरकार के पास नियंत्रण रेखा के आस-पास आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों के अस्तित्व के संबंध में खुफिया जानकारी थी। सेना ने सितंबर, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक को बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया।

अरुण जेटली ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों और सरकार को फिर से खुफिया एजेंसियों के माध्यम से बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के एक विशाल आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जानकारी थी। 26 फरवरी, 2019 को, वायु सेना ने हवाई हमले किए और शिविर को नष्ट कर दिया, जिसमें आतंकवादियो सहित आतंकवादी ढांचे की गंभीर क्षति हुई। प्रधान मंत्री मोदी ने इन दो कार्यों से राष्ट्रीय सुरक्षा का नया सिद्धान्त प्रतिपादित किया ।

भाजपा नेता जेटली ने राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर विचार साझा करते हुए कांग्रेस के रवैये की आलोचना की। अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए उस समय मोदी सरकार का साथ दिया था लेकिन बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद उसका रवैया बदल गया। कांग्रेस ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक का महत्व कम करने की कोशिश की, वहीं बालाकोट के बाद वह एयर स्ट्राइक से आतंकी शिविर के ध्वस्त होने के सबूत मांगने लगी है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि एयर स्ट्राइक का उद्देश्य आतंकवादी अड्डे को निशाना बनाना नहीं बल्कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना था। ऐसा रवैया अपनाकर कांग्रेस पार्टी ने खुद अपने ऊपर ही गोल कर लिया। जेटली ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित रह सकता है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 1 =

Most Popular

To Top