भारत

राष्ट्रपति ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिए पदम सम्मान, कुल 112 में से 56 जानी-मानी हस्तियों को दिए गए पुरस्कार, बाकी 56 को इस महीने के आखिर में दिए जाएंगे पुरस्कार। केन्द्र सरकार ने 26 जनवरी को इसके लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्‍ट्रपति भवन में पद्म पुरस्‍कार प्रदान किया। एक विशेष समारोह में जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार प्रदान किए गए। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को इसके लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी। उनमें से पहले समूह में 56 नाम शामिल रहे जिन्हें आज सम्मानित किया गया, बाकी 56 पुरस्कारों के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को होगा।

सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैंबर्स जानेमाने डांसर और फिल्म निर्माता प्रभु देवा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को पद्म श्री पुरस्कार और खेल-कुश्ती के क्षेत्र के लिए बजरंग पुनिया को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ साथ अपने दौर के मशहूर अभिनेता स्‍वर्गीय कादर खान, अकाली दल नेता सुखदेव सिंह ढींढसा और जाने माने पत्रकार स्‍वर्गीय कुलदीप नैय्यर पुरस्‍कार प्राप्त करने वालों की सूची में प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस बेहद खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्‍य लोग मौजूद रहे। पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर की गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 + 13 =

Most Popular

To Top