फिल्म ‘कलंक’ से सामने आया वरुण धवन का फर्स्ट लुक, जफर का किरदार निभाते आएंगे नजर
वरुण
धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ को लेकर बीते 2 दिनों से
उत्साह बना हुआ है क्योंकि निर्माताओं ने यह ऐलान कर दिया है कि फिल्म का
ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले
‘कलंक’ के मेकर्स इसके किरदारों को दर्शकों से रू-ब-रू करा रहे हैं। कुछ
देर पहले ही निर्माताओं ने ‘कलंक’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज किया
है, जो जफर के किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में वरुण धवन को देखकर लग रहा
है कि यह उनके करियर के सबसे चैलेंचिंग रोल्स में से एक है। फिल्म
‘बदलापुर’ के बाद वरुण धवन का इतना खतरनाक अवतार किसी भी फिल्म में नजर
नहीं आया है।फिल्म से वरुण धवन का लुक शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘हमारी दुनिया बहुत बड़ी है और हमारा
हीरो बहुत बहादुर है। जफर को आपके सामने पेश करते हुए मुझे काफी खुशी हो
रही है।’ तो वहीं संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘मिलिए कलंक
से…. जो हमारी फिल्म का हीरो है।’बता दें ‘कलंक’ साल 2019 में रिलीज
होने वाली एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के हाल
में रिलीज हुई किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। ऐसी फिल्में 80 और 90 के
दशक में बना करती थीं, जिनमें स्टार्स की लम्बी फेहरिस्त होती थी।फिल्म
‘कलंक’ में वरुण धवन के साथ-साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त,
सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार हैं। ‘कलंक’ के लिए माधुरी
और संजय ने सालों के बाद हाथ मिलाया है। दोनों 80 के दशक की सफल जोड़ियों
में शुमार थे, जिसके बाद से ये दोनों अब साथ आ रहे हैं।