सोशल मीडिया पर नागरिकों के अधिकार की रक्षा को लेकर हुई बातचीत
सूचना
प्रौद्योगिकी पर गठित संसदीय समिति की फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के
प्रतिनिधियों के साथ बैठक समाप्त हो गई है। उनसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन
न्यूज प्लेटफॉर्म पर नागरिकों के अधिकार की रक्षा को लेकर बातचीत की गई। इस
साल होने वाले आम चुनाव से पहले इनकी स्क्रूटनी बढ़ गई है। समिति ने सभी
सोशल मीडिया कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गलत तरीकों से चुनाव
को प्रभावित करने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है।