व्यापार

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन कर्ज मामले में ईडी ने चंदा कोचर से लगातार चौथे दिन की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन कर्ज मामले में बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर से सोमवार को लगातार चौथे दिन पूछताछ की। मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में चंदा कोचर से पूछताछ हुई।
निदेशालय इस मामले में रविवार को मैटिक्स ग्रुप के प्रमोटर निशांत कनोडिया से पूछताछ की जिन्होंने विडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत की तरह ही मॉरिशस की कंपनी फर्स्ट लैंड ने भी नु पॉवर में 325 करोड़ रुपये निवेश किये थे। इससे पहले ईडी ने शनिवार और रविवार को भी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रोमोटर वेणुगोपाल धूत को मुंबई ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सभी के बयानों को दर्ज किया गया। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के घर और दफ्तर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × four =

Most Popular

To Top