संसार

नवाज शरीफ से जेल में मिले शहबाज शरीफ

नवाज शरीफ से जेल में मिले शहबाज शरीफ, भारत के साथ तनावपूर्ण हालात की दी जानकारी
लाहौर-पाकिस्तान के विपक्षी नेता और पीएमएल-एन प्रमुख शहबाज शरीफ ने यहां जेल में बंद अपने बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान शहबाज ने भारत के साथ ताजा राजनीतिक हालात को लेकर उन्हें जानकारी दी। बता दें कि 69 वर्षीय शरीफ, लाहौर की कोट लखपत जेल में अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई इस बैठक का उद्देश्य उन्हें (नवाज) भारत के साथ तनावपूर्ण हालात की जानकारी देना था। बैठक के दौरान शरीफ परिवार के खिलाफ अदालती मामलों पर भी चर्चा की गई। शहबाज ने नवाज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि पुलावामा हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी।बता दें कि पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक ने JeM के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था। इसके बाद 27 फरवरी की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस दौरान भारत का मिग-21 जेट भी दुर्घटना का शिकार हो गया और उसके पायलट विंग कमाडंर अभिनंदन को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया। इसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें 1 मार्च को रिहा कर दिया था।1999 में करगिल युद्ध के दौरान शरीफ प्रधानमंत्री थे। पिछले हफ्ते, शरीफ को उनके इलाज के सिलसिले में जिन्ना अस्पताल लाहौर में 10 दिनों के प्रवास के बाद वापस जेल भेज दिया गया था। पंजाब सरकार के एक अधिकारी के अनुसार, इस पूर्व प्रधानमंत्री ने एक अदालत द्वारा चिकित्सा आधार पर उनकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद डॉक्टरों को उन्हें वापस जेल में स्थानांतरित करने के लिए कह दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − 5 =

Most Popular

To Top