भारत

पीएम आज प्रदान करेंगे शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार करेंगे प्रदान, विज्ञान और टेक्‍नॉलोजी के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों को यह पुरस्‍कार दिये जाते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री वर्ष 2016, 2017 और 2018 के लिए विजेताओं को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान करेंगे। वे समारोह को संबोधित भी करेंगे। विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के संस्थापक-निदेशक डॉ. शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर इस पुरस्कार की स्थापना की गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × five =

Most Popular

To Top