सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या मामले की सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई
पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी जिसमें प्रधान न्यायाधीश रंजन
गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति
अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर हैं।
सुप्रीम कोर्ट में
आज अयोध्या मामले की सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की
संविधान पीठ करेगी जिसमें प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए
बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और
न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर हैं। शीर्ष अदालत ने इससे पहले 29 जनवरी को
प्रस्तावित सुनवाई को 27 जनवरी को रद्द कर दिया था। इस मामले में इलाहाबाद
उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में 14 अपीलें दाखिल
की गयी हैं।