भारत

पीएम मोदी ने राइजिंग इंडिया समिट को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘राइज़िंग इंडिया’ सम्मेलन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सार्वजनिक परियोजनाओं में देरी को अपराध के बराबर मानती है.
एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित राइजिंग इंडिया समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में पिछले साढ़े चार साल के दौरान बड़ी संख्या में रोजगार पैदा हुआ है. प्रधानमंत्री ने कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए रोजगार सृजन को लेकर उठ रहे सवालों पर बेबाकी के साथ जवाब दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी परियोजनाओं को लटकाने को लेकर भी पूर्व की सरकारों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारे यहां जनता के पैसे को जनता का न समझने की परंपरा अरसे तक हावी रही है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × two =

Most Popular

To Top