नई दिल्ली-घरेलू गैस वितरण कंपनी इंडियन ऑयल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि इंडेन वेबसाइट के जरिए कोई आधार डाटा लीक नहीं हुआ है। ट्वीट के जरिए इंडियन ऑयल ने कहा कि इंडेन वेबसाइट अपने सॉफ्टवेयर में केवल आधार नंबर को कैप्चर करता है जो एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफर के लिए जरूरी है। इसके अलावा कोई और जानकारी इंडियन ऑयल की ओर से नहीं ली जाती है। इसलिए हमारी ओर से आधार डेटा लीक होना संभव नहीं है।बता दें कि इंडियन ऑयल फर्म की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट Techcrunch ने हाल ही में अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि इंडेन गैस की वेबासाइट पर 6.7 मिलियन यूजर्स का डेटा गलती से लीक हो गया। टेकक्रंच की खबर के मुताबिक, हाल ही में वेबसाइट पर आधार से जुड़ी जानकारी वाला पेज गूगल से इंडेक्स्ड था जिसके कारण यह सबके लिए एक्सेसेबल हो गया।