पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु रविदास जी के समानता और धार्मिक सद्भावना के महान संदेश को अपनाने की अपील

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु रविदास जी द्वारा समानता और धार्मिक सहनशीलता के दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश उत्सव राज्यभर में मनाया जा रहा है। लोगों को इस पवित्र दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्ति लहर के महान प्रतिपादक की विचारधारा आज के युग में भी पूरी तरह सार्थक है जिसको समाज के हरेक वर्ग को अपनाने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कुछ ताकतें समाज में जाति और भाईचारे के तौर पर फूट डाल कर बाँटने की कोशिशें कर रही हैं ऐसे समय में महान संत कवि की शिक्षाओं पर चलना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को यह पवित्र दिवस श्री गुरु रविदास जी द्वारा भाईचारक सांझ, मानवीय एकता और आध्यात्मिकता की अनन्त शिक्षाओं की सच्ची भावना से मनाने का न्योता दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen + thirteen =

Most Popular

To Top