राजौरी में बारुदी सुरंग निष्क्रिय करते समय विस्फोट में हुए थे शहीद
जम्मू-कश्मीर
के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को बारूदी सुरंग को
निष्क्रिय करते समय हुए विस्फोट में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का आज
देहरादून में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उनका पार्थिव शरीर देहरादून में
उनके घर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बिष्ट नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिलने के बाद गठित
बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान वे बम की चपेट में आकर
शहीद हो गए।