मनोरंजन

सलमान खान करेंगे आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद

सलमान खान ने दिखाई दरियादिली, आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों की कुछ इस तरह करेंगे मदद 

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शहीद हुए। इसके बाद भारत देश में जमकर विरोध हुआ। लोगों में सड़कों पर जुलूस निकल कर निकाल कर इस हमले की निंदा की। इस आतंकवादी हमले से ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए इसके विरोध करते हुए और बहादुर शहीदों के प्रति संवेदना जताते दिखाई दिए। बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा क्रिकेटरों ने भी आगे आ कर बहादुर शहीदों के घरवालों को आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है। वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और रिलायंस फाउंडेशन के बाद अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। जी हां, सलमान खान ने भी शहीदों के परिवारों को मदद करने का मन बना लिया है।14 फरवरी को जब पुलवामा जिले में 40 जवानों पर हमला हुआ था तब सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मेरा दिल देश के जवानों और उनके परिवारों के लिए रो रहा है। जिन्होंने हमारे परिवारों को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी है।’ सलमान खान यहीं नहीं रुके है उन्होंने अपनी फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के जरिए शहीदों के परिवारों की मदद के लिए फंड जुटाने में मदद करने वाले है।’गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडनेशन के जरिए पुलवामा में बहादुर शहीदों के लिए दिए चेक मैं #BharatKeVeer के खाते में सौंपने का काम करूंगा।‘ सलमान खान से पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 + six =

Most Popular

To Top