प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो माक्री
के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे वार्ता। दोनों देशों के
बीच राजयनिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है माक्री की
यात्रा। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौते होने की उम्मीद।
अर्जेन्टीना
के राष्ट्रपति मॉरिसियो माक्री तीन दिन की यात्रा पर है। मैक्री कल नई
दिल्ली पहुंचे, जहां सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने
हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और
राष्ट्रपति माक्री के बीच आज शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। माक्री की
ये यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब दोनों देशों के बीच राजयनिक संबंधों
को 70 साल पूरे हो रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय हितों को लेकर
कई क्षेत्रों में समझौते होने की संभावना है। माक्री राष्ट्रपति राम नाथ
कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। अपने तीन दिन के दौरे पर राष्ट्रपति माक्री
का मुंबई भी जाने का कार्यक्रम है।