भारत

पीएम ने झारखंड में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के हजारीबाग, दुमका, पलामू में मेडिकल कॉलेज के नए भवन और रामगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका और पलामू में 500 विस्तर वाले अस्पताल की आधारशिला भी रखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति और स्वच्छता से संबंधित कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इनमें से कुछ परियोजनाओं से राज्य की जनजातीय जनसंख्या को सुविधाएं मिलने की उम्मीद हैं. प्रधानमंत्री हजारीबाग, दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज के भवनों का उद्घाटन किया. उन्होंने हजारीबाग में आचार्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जनजातीय अध्ययन केंद्र की आधारशिला भी रखी.

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया.

प्रधानमंत्री ने ई-नेम के अंतर्गत किसानों को मोबाइल फोन खरीदने के लिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना की शुरुआत की और साथ ही चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया.

उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए गिफ्ट मिल्क स्कीम की शुरुआत की. इसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को दूध के पैकेट वितरित किए जाएंगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × four =

Most Popular

To Top