संसार

वेनेजुएलाः राष्ट्रपति मादुरो द्वारा विदेशी मानवीय सहायता का विरोध

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो द्वारा विदेशी मानवीय सहायता का विरोध किया जा रहा है जिसके बाद अमेरिका, कोलंबिया की सहायता सामग्री को गोदामों में रख दिया गया।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो द्वारा विदेशी मानवीय सहायता का विरोध किया जा रहा है । वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो ने जोर देकर कहा कि निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 23 फरवरी को वेनेजुएला में मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी। गुआइदो ने नागरिकों से 23 फरवरी को संग्रह केंद्रों पर जाने की अपील की है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मादुरो देश में भोजन और दवा भेजने के विदेशी प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।

वहीं पिछले सप्ताह अमेरिका और कोलंबिया द्वारा भेजी गई सहायता सामग्री को कुकुटा के गोदामों में रखा गया है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री जोर्ज अर्रेजा ने कहा कि, वेनेजुएला में केवल एक ही सरकार है और वो राष्ट्रपति मादुरो की सरकार है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 + nineteen =

Most Popular

To Top