पंजाब

पंजाब विधानसभा द्वारा मशहूर शख्सियतों को श्रद्धांजलियां

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने विधानसभा के पिछले सैशन के बाद दिवंगत अनेकों मशहूर शख्सियतोंं को याद किया है। 15वीं विधानसभा के 7वें समागम के पहले दिन राज्यपाल के भाषण के बाद सदन में पूर्व रक्षा मंत्री जौर्ज फर्नांडीज, पंजाब के पूर्व मंत्री दलीप सिंह पांधी और गोबिन्द सिंह कांझला, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्रामी चन्नण सिंह के अलावा शहीद कांस्टेबल मुखित्यार सिंह, गनर लेख राज और लैंस नायक सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई ।विधानसभा के स्पीकर राणा कंवलपाल सिंह ने प्रस्ताव पेश किया कि उन सदस्यों को श्रद्धाँजलि भेंट की जाये जो पिछले सैशन के बाद बिछड़ गए हैं। मशहूर शख्सियतों के विवरण के बाद सदन में शौक प्रस्ताव पास किया गया। दिवंगत आत्माओं के सम्मान स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। स्पीकर ने आदमपुर के विधायक पवन कुमार टीनू की वीरचक्र प्राप्त कैप्टन हरभजन सिंह को श्रद्धांजलि देने की विनती को स्वीकृत कर लिया। इसी तरह ही स्पीकर ने गुरूहरसहाए के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी की विनती को भी स्वीकृत कर लिया जिन्होंने दो सहायक एडवोकेट जनरल सन्दीप सिंह मान और अतिन्दर पाल सिंह को भी श्रद्धाँजलि सूची में शामिल करने के लिए विनती की थी। यह हाल ही में फिऱोज़पुर -मोगा सडक़ पर एक दर्दनाक हादसे में मारे गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 − eight =

Most Popular

To Top