संसार

संयुक्त राष्ट्र की यूएस-चीन व्यापार युद्ध पर चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध पर दी चेतावनी, कहा, वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर डाल सकता है नकारात्मक असर, दरें बढ़ाने से घरेलू उत्पादन होगा बुरी तरह प्रभावित और अन्य देशों को मिलेगा अधिकांश व्यापार|

संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध पर चेतावनी देते हुए कहा कि वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दरें बढ़ाने से घरेलू उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा और अन्य देशों को अधिकांश व्यापार मिलेगा। अमेरिका ने पिछले साल लगभग 250 बिलियन अमरीकी डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 से 25 प्रतिशत अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया था। अमेरिका ने व्यापार गतिविधियों में चीन द्वारा कथित गलत तरीके अपनाने के लिए यह कदम उठाया था और साथ ही उस समय चेतावनी दी थी कि व्यापार समझौते में 1 मार्च, 2019 तक महत्वपूर्ण प्रगति नहीं होने दिशा में 10 प्रतिशत लगा सीमाशुल्क 25 प्रतिशत हो जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two + 6 =

Most Popular

To Top