जीवन शैली

आज मनाया जा रहा है विश्व कैंसर दिवस

इस दिन का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से हर साल होने वाली मौतों से लाखों लोगों को बचाना, जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में सरकार और आम जनता को इस बीमारी के बारे में जानकारी देना। कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी को डिटेक्ट करने, रोकने और इसकी रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने हेतु हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ४ फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है| वर्ल्ड कैंसर डे की स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल के द्वारा की गयी,जिसका उद्देश्य सन 2008 में लिखे गए वर्ल्ड कैंसर डिक्लेरेशन को सपोर्ट करना है| वर्ल्ड कैंसर डे मानाने का प्राथमिक उद्देश्य सन 2020 तक कैंसर पीड़ित वयक्तियों की संख्या में कमी करना और इसके कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना हैं| कैंसर के बारे में जागरूकता के लिए विश्व कैंसर दिवस को एक थीम, अभियान के साथ मनाया जाता है| पहले इस दिवस पर हर साल एक नयी थीम हुआ करती थी, लेकिन 2016 से हर तीन साल एक ही थीम रखने का फैसला लिया गया| अभियान को मज़बूत बनाने और आम जनता तक पहुंचने के लिए यह सही फैसला है|वर्ल्ड कैंसर डे मनाने का लक्ष्य यह है कि हम कैंसर केसम्बंध में फैली गलत धारणाओं को काम कर सके और इसके सम्बंध में सही जानकारी को अधिक से अधिक मात्रा में लोगो तक पंहुचा सके|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − 15 =

Most Popular

To Top