व्यापार

तो इस वजह से चंद मिनटों में दलाल बुक कर लेते हैं टिकट, रेलवे उठा सकती है ये कदम

नई दिल्ली-भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट (IRCTC) पर ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग को रोकने के लिए रेलवे जल्द साइबर सेल बना सकती है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। इसके लिए एक समिति भी बनाई गई है।आपने कई बार देखा होगा कि IRCTC पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही चंद मिनटों में सभी टिकट बुक हो जाते हैं। तत्काल टिकट के मामले में तो खासकर ऐसा होता है। दरअसल इसकी वजह टिकट के दलालों द्वारा टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग करना है। इसके लिए टिकट के दलाल एक ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं।भारतीय रेलवे ने इसका पता लगाने के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें अलग-अलग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति में खासकर कम्प्यूटरीकरण और सूचना व्यवस्था, CRIS के इंजीनियर, सिग्नल और टेलिकॉम, विजिलेंस अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। यह समिति 3 महीने में रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समिति को साइबर क्राइम सेल बनाने के लिए एक खाका पेश करना होगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल संसद में ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग रोकने के लिए जानकारी दी थी। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक (E&IT) मंत्रालय से 19 वेबसाइट पर रोक लगाने को कहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − seven =

Most Popular

To Top