पंजाब

राणा के.पी. सिंह द्वारा विदेशी प्रतिनिधिमंडल को पंजाब में निवेश का निमंत्रण

नेशनल लिबरल क्लब-कॉमनवैल्थ फोरम द्वारा विधानसभा का दौरा

चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह के साथ नेशनल लिबरल क्लब -कॉमनवैल्थ फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा ने किया। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राणा के.पी. सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों को पंजाब में खुल कर निवेश करना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन राज्य में निवेश के मौकों की अपार संभावनाएं हैं। पिछले दो सालों में औद्योगिक घराने और उद्योगपति पंजाब में ज़ोरदार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग, मैनुफ़ेक्चरिंग, टेक्स्टाईल और आई.टी. क्षेत्र में निवेशकों के लिए अच्छे मौके हैं। प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और देश के अन्न भंडार में पंजाब के किसानों का कीमती योगदान है। दुनिया भर में पंजाबियों की कामयाबी की तारीफ़ करते हुए राणा के.पी. सिंह ने कहा कि पंजाबी कामयाब उद्यमी और मेहनती लोगों की कौम है। राष्ट्रमंडल देशों और ऐसे मंचों को न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि हम सब को मिल कर एक बेहतर दुनिया बनाने की कोशिशें तेज़ करनी चाहीएं । उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव है यदि सामाजिक -राजनैतिक सहकारिता, आर्थिक विकास और वैश्विक वातावरण की सुरक्षा के लिए सब इक_ा होंगे। राणा के.पी. सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वैश्विक स्तर पर एक राजदूत के तौर पर काम करना चाहिए जो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के हल के लिए प्रत्येक पक्ष को जागरूक करें। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल सदस्यों से अपील की कि अपने -अपने क्षेत्रों में महारत हासिल करने वालों को अपनी जानकारी वैश्विक स्तर पर बांटनी चाहिए। इस मौके पर वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक रणदीप सिंह नाभा और हरप्रताप सिंह अजनाला उपस्थित थे। नेशनल लिबरल क्लब -कॉमनवैल्थ फोरम के प्रतिनिधिमंडल में ट्रैवर पील, कोलिन वेल्श, सुबू सुब्रमनियम लोगानाथन, एमिली, डॉ. जेम्स रिचर्ड ब्राउन, स्वेतलाना ग्रीन, रिचर्ड हारपर, समीर सेठ, प्रो. अशोक मिश्रा, रिजु राज जमवाल, दिपन कुमार सरकार, एला बीट्राइस सलैक, ब्रायन फलायन, अनुज दयाल, एंथनी फिलिप विलियम पिलकिंगटन, डा. येहुदा अहमद, जिल रौबिनसन, गेराल्ड पीटर जेमज़ पार्सनज़, मार्क लोरी बुरच और फ्रीडा ग्राफ शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 5 =

Most Popular

To Top