व्यापार

Q3 रिजल्ट: इंडियन ऑयल का लाभ 91% घटकर 717 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली- दिसंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्प का तिमाही लाभ 91 फीसद कम होकर 717 करोड़ रुपए रह गया।सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों कंपनियां – आईओसी, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को अक्टूबर में मूल्य कटौती करनी पड़ी थी, जिससे उनके मार्जिन पर असर पड़ा। क्योंकि सरकार चाहती थी कि ये कंपनियां उपभोक्ताओं को उच्च कच्चे तेल की कीमतों से राहत दें।चालू वित्त वर्ष यानी 2018-19 की तीसरी तिमाही के दौरान आईओसी का लाभ घटकर 717 करोड़ रुपए रह गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 7,883 करोड़ रुपए रहा था।अप्रैल-दिसंबर तक की अवधि में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन घटकर 5.83 डॉलर प्रति बैरल रह गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 8.28 डॉलर प्रति बैरल था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − six =

Most Popular

To Top