खेल

राष्ट्र्रीय स्कूल खेल में तीसरे स्थान पर रहने वाली हैंडबॉल टीम द्वारा शिक्षा मंत्री से मुलाकात

सकूलों में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए सार्थक यत्न किये जा रहे हैं-सोनी

चंडीगढ़ – राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-17 में हैंडबॉल मुकाबलों में तीसरे स्थान पर रहने वाली पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीम ने आज शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी के साथ मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने विजेता टीम के सदस्यों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में पंजाब के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल में बाज़ी मारेंगे और अपने राज्य का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूलों में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सार्थक यत्न किये जा रहे हैं जिससे बढिय़ा खिलाड़ी पैदा किये जा सकें। इस मौके पर टीम के प्रशिक्षक रमनदीप सिंह, प्रशिक्षक हरजिन्दर सिंह, प्रशिक्षक कुलविन्दर सिंह और टीम कप्तान मोनू समेत समूह टीम मैंबर उपस्थित थे। बताने योग्य है कि 64वें राष्ट्रीय स्कूल खेल तेलंगाना राज्य के सिद्धिपेट जिले में 12 से 16 जनवरी 2019 तक हुए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + four =

Most Popular

To Top