चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर पहली
बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है. फ़ाइनल में
उनका मुकाबला चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा क्विटोवा से
होगा.
सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका का सामना
सातवीं वरीयता प्राप्त चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा के साथ था. इस
मुकाबले को ओसाका ने 6-2, 4-6, 6-4 से अपने नाम किया.
वहीं एक अन्य
सेमीफ़ाइनल में पेट्रा क्विटोवा ने अमेरिका की डेनियल कोलिन्स को सीधे
सेटों में 7-6, 6-0 से हराया. दो ग्रैंडस्लैम जीत चुकी पेट्रा क्विटोवा
2014 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं.