पंजाब

आम चुनाव 2019 के मद्देनजऱ सवीप गतिविधियां लांच

वोटरों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगी सवीप गतिविधियां-सी.ई.ओ.

चंडीगढ़ – आम चुनाव 2019 के मद्देनजऱ आज यहाँ कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब में मुख्य चुनाव अधिकीरी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने सवीप गतिविधियों को लांच किया गया। यह गतिविधियां चुनाव आयोग भारत की तरफ से जारी हिदायतों के मद्देनजऱ की जाएंगी, जिससे आम चुनाव 2019 के मद्देनजर वोटरों में जागरूकता पैदा की जा सके।इस मुहिम सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि सिस्टैमैटिक वोटर एजुकेशन एंड वोटर पार्टीसीपेशन (सवीप) को शुरू करने का मकसद वोटरों को वोट की अहमीयत और आदर्श वोटिंग करने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सवीप गतिविधियां पहले भी चलाईं जातीं हैं परन्तु इस बार एन.जी.ओज़., विद्यार्थियों, यूथ क्लबों और कई अन्य संस्थाओं की मदद से इस गतिविधि को बड़े स्तर पर चलाया जायेगा। डा. राजू ने बताया कि इस गतिविधि से जुड़े एन.जी.ओज़, विद्यार्थियों, यूथ क्लबों और कई अन्य संस्थाएं इस कार्य के लिए पहले से स्थापित की गई संस्थाओं के साथ मिल कर वोटरों को जागरूक करने का काम करेंगी।उन्होंने बताया कि यह मुख्य तौर पर चुनाव पाठशाला का आयोजन करने,वोटर जागरूकता क्लब स्थापित करने, वोटर जागरूकता फोरम स्थापित करने या पहले से स्थापित क्लबों और फोरमज़ को और मज़बूत करने का काम, सर्विस वोटरों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना, वोटर सहायता केंद्र स्थापन, 360 डिग्री कम्यूनिकेशन कैम्पेन अधीन वोटर हैल्पलाईन नम्बर 1950 बारे जागरूक करना है।सी.ई.ओ. ने बताया कि इसके अलावा पूरे राज्य में चुनाव सम्बन्धी और वोटरों के अधिकारों सम्बन्धी अवगत करवाते हुए पोस्टर लगाए जाएंगे, मल्टी मीडिया, सोशल मीडिया के द्वारा जागरूक करने का काम, रेडियो जोकीज़ की वर्कशाप, अलग – अलग सरकारी विभागों के मुलाज़ीमों को जागरूक करने बारे भी प्रोग्राम किये जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 13 =

Most Popular

To Top