‘ऐग्रोवेस्ट टू एनर्जी ’ विषय पर कान्फ्ऱेंस करवाई
चंडीगढ़ – पंजाब एनर्जी डिवैल्पमैंट एजेंसी की तरफ से आज यहाँ ‘वेस्ट टू एनर्जी ’ विषय पर कान्फ्ऱेंस करवाई गई। इस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुए पंजाब के ऊर्जा, नयी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पंजाब श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि वातावरण को बचाने में नयी और नवीकरणीय ऊर्जा अहम रोल निभा रही है।श्री कांगड़ ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से नयी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को प्रफुल्लित करने के लिए कई प्रयास किये गए हैं क्योंकि आज कल कृषि के अवशेष ख़ास कर पराली के प्रबंधन की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि आज की यह कान्फ्ऱेंस इस समस्या को हल करने के लिए बड़ा योगदान देगी। इसलिए भारत सरकार और राज्य सरकार ‘एग्रो वेस्ट टू एनर्जी ’ पर आधारित प्रोजैक्ट लगाने के लिए बहुत सी वित्तीय और अन्य रियायतें दे रही है। जैसे कि पंजाब सरकार अपनी एन.आर.एस.ई. पॉलिसी के अंतर्गत कई सुविधाएं प्रदान करती है, जिसके अंतर्गत इस क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकोंं को ज़मीन की खरीद /लीज़ पर लेने के लिए लगने वाली स्टैम्प ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट, सी.एल.यू. और ई.डी.सी. खर्चे से छूट, 100 प्रतिशत बिजली ड्यूटी की छूट और सोलर प्रोजेक्टों पर प्रदूषण और वातावरण की मंज़ूरी लेने से 100 प्रतिशत छूट दी गई है।इस समस्या के हल के लिए कदम उठाते हुए पंजाब सरकार /पेडा की तरफ से इस क्षेत्र में माहिर कई नामी कंपनियों के साथ ‘वेस्ट टू एनर्जी प्रोजैक्ट ’ लगाने के लिए समझौते किये गए हैं, जिनमें से कुछ प्रोजेक्टों के लिए निर्माण का काम अलग- अलग पड़ावों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कान्फ्ऱेंस सरकार की वातावरण समर्थकी कोशिशों में बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।इस मौके पर चेयरपर्सन पी.एस.ई.आर.सी. कुसमजीत सिद्धू, श्रीमती अलैगजैंडरा फीफर जर्मनी, जोहनबरगरेन स्वीडन, डा. क्रिस्टोफ कैस्लर डायरैक्टर, मैंबर पी.एस.ई.आर.सी. इंजीनियर एस.एस. सरना, मैंबर पी.एस.ई.आर.सी. मैडम अंजुलि चंद्रा, डायरैक्टर एम.एन.आर.ई., भारत सरकार डा. जी.प्रशाद, पूर्व सलाहकार एम.एन.आर.ई., भारत सरकार श्री ए.के. दूसा, डायरैक्टर टैक्निकल ईरेडा श्री चिंतन शाह, डा. सुमन कुमार नाबार्ड, एच.पी.सी.एल., बी.पी.सी.एल. और आई.ओ.सी.ऐलतो और अन्य उपस्थित थे।