पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद में आर्थिक आरक्षण पर
कांग्रेस को घेरा , कहा इस पवित्र काम को कांग्रेस पिछले दरवाजे से चुनौती
देने की कर रही है कोशिश, कहा सरकार की कोशिशों से माओवाद पीछे गया
विकासवाद आगे बढ़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के
बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के भाजपा कार्यकर्ताओं
से बात की। उन्होंने अपने संबोधन में एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार का
जिक्र करते हुए बताया कि कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया
क्योंकि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज माओवाद पीछे चला गया है और विकासवाद आगे बढ़
रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम किया है।
पीएम
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को दिए गए
आरक्षण के पवित्र काम को कांग्रेस पार्टी पिछले दरवाजे से अदालत में
चुनौती देने का प्रयास कर रही है।