पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता
छोड़ी, गुयाना में उच्चायोग के पास जमा कराया पासपोर्ट , एंटीगुआ में मेहुल
चौकसी के प्रत्यर्पण मामले पर होगी सुनवाई।
पीएनबी घोटाले
के भगोड़े आरोपी मेहुल चोकसी ने गुयाना में उच्चायोग के पास अपना भारतीय
पासपोर्ट जमा करा दिया है। मेहुल चोकसी ने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता
ले ली थी। दरअसल विदेशी नागरिकता लेने के बाद भारतीय नागरिकों को अपना
पासपोर्ट जमा कराना होता है। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर एक बार
भरोसा जताया है कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत सभी अपराधियों को
जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत वापस लाया जाएगा।