खेल

ए .के. शर्मा पंजाब अथलैटिक एसोसिएशन के प्रधान चुने गए

चंडीगढ़ – पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी और पंजाब स्टेट फूड कमीशन के मैंबर श्री ए.के. शर्मा को पंजाब अथलैटिक एसोसिएशन की आम चयन मीटिंग के दौरान अगले चार सालों के लिए एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है।इस चयन में शर्मा ने 10 वोटों से सतवीर सिंह अटवाल एस.पी. को हराया। इस चयन के दौरान दो मौजूदा विधायकों समेत कुल 48 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। फतेहजंग बाजवा विधायक और प्रधान अथलैटिक्स एसोसिएशन गुरदासपुर ने ए.के. शर्मा की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पेश किया। रवीन्द्र चौधरी ने पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन की तरफ़ से निरीक्षक के तौर पर हिस्सा लिया।इस चयन में के.पी.एस. बराड़ आई. आर. एस. को एसोसिएशन का सचिव चुन लिया गया। नये चुने प्रधान ने समूह सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और राज्य में अथलैटिक्स को प्रफुल्लित करने के साथ -साथ खिलाडिय़ों को बेहतर सहूलतें प्रदान करने का भरोसा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen + thirteen =

Most Popular

To Top