व्यापार

दावोस में वल्र्ड इक्नॉमिक फोरम में मनप्रीत बादल करेंगे पंजाब के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई

पंजाब के प्रतिनिधिमंडल बारे इन्वैस्ट पंजाब के टविट्टर हैंडल पर मिलेगी जानकारी

चंडीगढ़ – सविट्जऱलैंड के दावोस में 21 से 26 जनवरी को होने जा रहे वल्र्ड इक्नॉमिक फोरम (डबल्यू.ई.एफ.) सम्मेलन में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। बताने योग्य है कि इस सम्मेलन को निवेशकों का प्राथमिक मंच माना जाता है। इस सालाना सम्मेलन में श्री बादल के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन और इन्वैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल भी सम्मिलन करेंगे। इस सम्मेलन में विश्वभर में से 100 से अधिक सरकारों के नुमायंदे, 1,000 से अधिक प्रमुख विश्व स्तरीय कंपनियों के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख सांस्कृतिक, सामाजिक और बुद्धिमान नेता शामिल होंगे। इस सम्मेलन के एजंडे में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, सडक़ सुरक्षा, गतिशील भविष्य, आर्थिकता और प्रौद्यौगिकी समेत अन्य सांसारिक मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श शामिल है। इस विचार -विमर्श से विश्व की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय एजंडों, उद्योगों और विश्व के रूझानों को समझने और आंकने में मदद मिलेगी। इस समागम में सम्मिलन केवल बुलावे पर ही था, जो यह फोरम की कम्यूनिटीज़ के सदस्यों के लिए आरक्षित था। इस साल के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब को विशेष तौर पर न्योता दिया गया है और पंजाब इस सुनहरी मौके का लाभ ले रहा है।इस सम्मेलन के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तरफ से ‘भारत के लिए देश की रणनीति संवाद’, ‘वैश्विक खाद्य प्रणाली को मज़बूत करने बारे चर्चा’, ‘ग्लोबल रोड सेफ्टी इंनीशिएटिवज़ एंड रोड सेफ्टी पार्टनरशिप्स फॉर इंडिया’ और ‘फूड सेफ्टी इनोवेशन: टूवर्ड्ज़ ए न्यू लीडरशिप एजेंडा फॉर एक्शन’ सैशनों को संबोधन किया जाएगा। यह सैशन विश्व स्तर पर पंजाब की मौजूदगी दर्ज कराने और वैश्विक मुद्दों बारे अपने विचार देने का सुनहरी मौका है।इस प्रतिनिधिमंडल की तरफ से नैसले के एशिया, ओशनिया और अफ्रीका के सी.ई.ओ. क्रिस जौहनसन, डबल्यू.ई.एफ. में मोबिलिटी इंडस्ट्री और सिस्टम इंनीशिएटिवज़ के प्रमुख क्रिस्टोफ वोल्फ और ऐमाज़ोन वैब्ब सर्विसिज में वल्र्डवाईड पब्लिक सैक्टर के वाईस प्रैज़ीडैंट टैरेज़ा कार्लसन सहित अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मीटिंगें की जाएंगी। इन मीटिंगों के दौरान पंजाब में निवेश /पायलट प्रोजेक्टों के अवसरों बारे चर्चा की जायेगी। पंजाब की तरफ से राज्य में निवेश के लिए सुखदाई माहौल पैदा करने के लिए पिछले दो सालों के दौरान कई सुधारवादी कदम उठाए गए हैं। इस सम्बन्धी इंडस्ट्रियल और बिजनेस डिवैल्पमैंट पॉलिसी 2017, जिसके अंतर्गत निवेशकों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं, और बिजऩैस फस्र्ट सिंगल विंडो पोर्टल जैसे कई प्रयास किये गए हैं, जिनका उद्योगपतियों और निवेशकों की तरफ से स्वागत भी किया गया है।पंजाब की तरफ से निवेश और उद्योगों के लिए बढिय़ा माहौल के लिए बड़े स्तर पर ब्रैंड बिल्डिंग और अन्य गतिविधियां शुरु की गई हैं, जिसके अंतर्गत यह प्रतिनिधिमंडल दावोस सम्मेलन में सम्मिलन कर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 − six =

Most Popular

To Top