खेल

अमला ने सबसे कम पारियों में लगाए 27 शतक, तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

अमला के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका हारा, पाकिस्तान पांच विकेट से जीता

खेल डेस्क – दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया। अमला ने 27वें शतक के लिए 167 पारियां खेलीं, कोहली से दो पारियां कम। यह उनके करियर का 27वां शतक है। वे सबसे तेज 27 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके लिए उन्होंने 167 पारियां खेली। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने 27 शतक के लिए 169 पारियां खेली थी। फिलहाल उनके नाम कुल 39 शतक है।

कोहली से पहले सचिन तेंडुलकर ने 254 पारियों में 27 शतक का रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय कप्तान ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2017 में 27वां शतक लगाया था। तब उन्होंने 105 गेंद में 122 रन बनाए थे।

अमला ने 120 गेंद की पारी में 108 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। अमला की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में दो विकेट पर 266 रन बनाए। उसके लिए रसी वान डर डुसेन ने भी 93 रन की पारी खेली।

अमला का शतक भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका। पाकिस्तान ने 267 रन के लक्ष्य को 49.1 ओवर में पांच विकेट पर हासिल कर लिया। पाक के लिए इमाम उल हक ने 86 और मोहम्मद हफीज ने 76 रन बनाए। पांच वनडे की सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + 12 =

Most Popular

To Top