नई दिल्ली-कई बार हम कितना कमाते हैं यह मायने नहीं रखता, न ही इससे कोई
मतलब रहता है कि हम कितना बचत कर रहे हैं। आप चाहे जितना भी बचत करने की
कोशिश करें, जब तक आपके अगले महीने का वेतन आपके खाते में नहीं आ जाता, तब
तक आपके पिछले वेतन में से कुछ भी नहीं बचा होता है। लेकिन जब आप इस बारे
में सोचते हैं कि आप न तो बचत कर रहे हैं और न ही अपने पैसे का निवेश कर
रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है।जब तक आप नौकरी में रहते हैं तब तक आपके
पास एक खास तारीख को वेतन आने की संभावना रहती है। लेकिन अगर आप रिटायर हो
गए और आपके पास उस वक्त कुछ भी पैसा नहीं बचा है तो यह आपको सोचने पर मजबूर
करती है। निवेश का मतलब होता है कि आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। हम
इस खबर में आपको ज्यादा खर्च से बचने के कुछ तरीके बता रहे हैं।
मैप
तैयार करें:-सबसे पहले तो आपको अपने पैसे खर्च करने के बारे में सोचना
होगा। बचत के बाद जो बचा है उसे खर्च करने का लक्ष्य रखना चाहिए। यह थोड़ा
बेतुका लग सकता है क्योंकि आप पहले से कैसे बचा सकते हैं। आपको बस अपने
मासिक खर्चों को ट्रैक करना है और फिर अगले महीने के हिसाब से अपने खर्चों
की योजना बनानी है। एक बार जब आपको अपने जरूरी खर्चों का अंदाजा हो जाता
है, फिर जब भी आपकी सैलरी आती है, तो आप पहले से ही बाकी बचत कर सकते हैं।
प्रायोरिटी
तय करें:-कई लोग यह कह सकते हैं कि वह पैसा तो बचाना चाहते हैं लेकिन खर्च
इतना अधिक है कि बचत नहीं हो पाती। इसके लिए आपको पहले अपनी प्राथमिकताओं
को तय करना होगा। अपने लोन का पेमेंट, मकान का किराया आदि को एक लिस्ट
बनाकर सबसे ऊपर रखना चाहिए। हर महीने अपनी प्रायोरिटी लिस्ट के टॉप पर आई
चीजों के बारे में सोचें।
ज्यादा कमाई;-कुछ लोग बस इतना ही कमा पाते हैं
जिससे कि वह अपना खर्चा चला सकें। इससे बचने के दो तरीके हैं आप अपनी आय
बढ़ाएं या आप ओवरटाइम कर सकते हैं, और हर महीने थोड़ा अतिरिक्त कमाकर बचत
खाते में उस अतिरिक्त पैसे को बचा सकते हैं। जिससे आपको थोड़ा बहुत ब्याज भी
मिल जाता है। एक बार जब आपके पास उस बचत खाते में पर्याप्त राशि हो जाती
है, तो आप कम से कम जोखिम वाले निवेश के बारे में पता कर उसमें निवेश कर
सकते हैं।
क्रेडिट और लोन:-क्रेडिट कार्ड बहुत जरूरी चीज है, इसके जरिए
बस आपको कार्ड स्वाइप कर पैसा खर्च करना है। लेकिन क्रेडिट कार्ड से कई बार
आप ज्यादा पैसा खर्च कर जाते हैं। अगर आप नकद में भुगतान कर रहे हैं तो
आपके पास खर्च करने की एक लिमिट होती है। अपने खर्चों में कटौती करने के
लिए, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना बंद कर दें। आपको लुभाने के लिए क्रेडिट
कार्ड पर रोमांचक छूट और कैशबैक ऑफर दिए जाते हैं, लेकिन उस जाल में न
पड़ें।