अमेरिका में जारी अब तक के सबसे लंबे शटडाउन के बीच, राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको वॉल प्रोजेक्ट पर कुछ समझौते करने का दिया
प्रस्ताव, विपक्षी डेमोक्रेट्स ने प्रस्ताव को ठुकराया.
अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मजबूत सीमा के बिना अमेरिका रक्षा
हीन, असुरक्षित और निस्सहाय है। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को रोकने
का दीवार के अलावा कोई कारगर उपाय नहीं है। ट्रंप की यह टिप्पणी
अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के मुद्दे पर 25वें दिन की आंशिक
बंदी के बीच आई है।
बंदी से आठ लाख संघीय कर्मचारी किसी काम के बगैर
हैं और सुरक्षा तथा विदेश विभाग सहित कई सरकारी विभागों का कामकाज चरमरा
गया है। सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक मतभेद के नतीजे के रूप में अब
तक की सबसे बड़ी बंदी चल रही है।
सदन में अभी बहुमत वाली
डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पांच अरब 70 करोड़ डॉलर के
व्यय से दीवार बनाने के कानून को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। उधर
ट्रंप इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि अवैध प्रवासियों के आने और नशीले
पदार्थों की तस्करी से अमेरिका को बचाने के लिए दीवार खड़ी करना ही एक
मात्र समाधान है।