थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर में 3.80 प्रतिशत रही, आठ
महीने के न्यूनतम स्तर को छूआ, लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में दर्ज
की गई गिरावट, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी
उम्मीद
दिसंबर 2018 में थोक और खुदरा दोनों महंगाई दरों में कमी
दर्ज की गई है। ईंधन और कुछ खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी की बदौलत थोक
महंगाई दर दिसंबर में 8 महीने के सबसे निचले स्तर 3.8 प्रतिशत तक गिर गई…
इससे आरबीआई की ओर से ब्याज दर में कमी को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं…थोक
महंगाई दर लगातार दूसरे महीने कम हुई है। फल, सब्ज़ियों और ईंधन की गिरती
कीमतों के कारण खुदरा महंगाई दर भी 18 महीने के सबसे निचले स्तर 2.19
फ़ीसदी तक गिर गई