पंजाब

पंजाब की नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

चण्डीगढ़ – पंजाब के सिंचाई विभाग ने रबी के मौसम के लिए 19 जनवरी, 2019 तक नहरी पानी छोडऩे का विवरण जारी किया है। एक प्रवक्ता ने बताया सरहिन्द केनाल सिस्टम की नहरों जैसे कि बिसत दोआब केनाल, सिधवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।उन्होंने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों और ब्रांचों जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा।जल स्रोत विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जब कि लाहौर ब्रांच, सभराओ ब्रांच, कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को क्रमवार शेष पानी मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 − three =

Most Popular

To Top