हिमाचल प्रदेश

तत्तापानी को जल क्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

पांगणा में लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल और तत्तापानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा की

तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र को जल क्रीड़ा गतंव्य के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह आज मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में तत्तापानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कौल बांध के निर्माण के फलस्वरूप यह क्षेत्र एक ऐसे स्थल के रूप में उभरा है, जिसे राज्य के एक प्रमुख जल खेल क्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का एक समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। क्षेत्र के लिए मिनी सचिवालय भवन और आईटीआई भवन स्वीकृत किया गया है, जिसके निर्माण पर क्रमशः 14.86 करोड़ और लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए के पीएमजीएसवाई 12.76 करोड़ रुपये नाबार्ड के तहत तहत 3.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 
जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को पिछली राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 46,500 करोड़ रुपये का ऋण भार विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए, राज्य सरकार ने केन्द्रीय निधि के लिए विकास परियोजनाओं को तैयार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदारता के कारण एक वर्ष की इस छोटी अवधि के दौरान राज्य को केंद्र सरकार से 9500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृत करवाने में सफलता मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आरम्भ किया गया जन मंच आम आदमी की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए वरदान साबित हुआ है तथा राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित जन मंच में 22000 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय गरीबों और वृद्धों के कल्याण के लिए वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए यह आयु सीमा 80 साल से कम करके 70 साल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने उनकी दिल्ली यात्राओं के बारे में बहुत कुछ कहा है लेकिन अब राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा की बड़ी पहल के बाद, इन नेताओं के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत, लाभार्थियों को लगभग 40,000 नए गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं तथा हिमाचल प्रदेश इस साल मई के अंत तक हर घर में गैस कनेक्शन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना उन परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया गया है, जो आयुष्मान भारत के तहत छूट गए थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार ने पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए बिना शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थान खोले थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता राज्य में मौजूदा स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करना है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने तत्तापानी में घाटों के निर्माण की आधारशिला रखी, जिसे एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित किया जाएगा तथा इसके निर्माण पर 123 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने सतलुज नदी तट के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्यों का शिलान्यास रखी, जिसे एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित किया जाएगा तथा इसके निर्माण पर 105.72 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने 6.76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जसवाल-सविधार उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से क्षेत्र की 58 बस्तियों के 3600 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चनियाना मैदान के लिए 5 लाख रुपये और शकरोडी से जस्सल और साज से खंगरोट सड़क के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने तत्तापानी में प्रसिद्ध नारसिंह मंदिर और शनि देव मंदिर का भी दौरा किया और मकर सक्रांति के अवसर पर पूजा की।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना के तहत लाभार्थियों को उपहार प्रदान किए।मुख्यमंत्री ने  पांगणा में लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल और तत्तापानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के पांच महिला मंडलों के लिए 3-3 लाख रुपये, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुदरोधार को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा मेला मैदान तत्तापानी के विकास के लिए पांच लाख रुपये और बिघन खड्ड तथा सतलुज नदी पर पुल बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, विधायक राकेश जम्वाल, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाहटा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के महाप्रबन्धक डॉ. नंद लाल शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी एस.एम.चौधरी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 5 =

Most Popular

To Top