मनोरंजन

पानीपत’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी अपकमिंग रिलीज फिल्म पानीपत के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। इस फिल्म के लिए पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर खूब मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया है। इनदोनों वो बिना बाल के नजर आ रहे है। बता दें, इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे है। मिली जानकरी के मुताबिक, यह एक पीरिएड ड्रामा फिल्म है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में सदाशिव रॉव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन पानीपत की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने ऐसा कुछ किया है कि वो सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पानीपत की तीसरी लड़ाई में शहीद हुए योद्धाओं और सैनिकों को सलाम कर रहे है।जी हां, सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में अर्जुन कपूर बता रहे है कि 14 जनवरी साल 1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इसके चलते ये दिन बेहद खास है। इस दिन कई योद्धा और सैनिक देश के लिए लड़ाई करते हुए शहीद हुए थे।आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बेस्ट है। ये ऐतिहासिक लढाई मराठा सम्राज्य और अफगानिस्तान के अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। मिली जानकरी के मुताबिक, इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। साथ ही संजय दत्त भी फिल्म में एहम भूमिका में होंगे। इस फिल्म के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। यह दोनों अक्सर एक दुसरे के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × five =

Most Popular

To Top