व्यापार

जेट एयरवेज में हिस्सेदारी बढ़ाएगी एतिहाद, शेयरों में भारी उछाल

नई दिल्ली। नकदी संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज में एतिहाद एयरवेज के हिस्सेदारी बढ़ाए जाने की खबर के बाद इसके शेयरों में उछाल आया है। बीटीवीआई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एतिहाद, जेट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 फीसद करेगी। कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल, जेट एयरवेज में अपनी नियंत्रण हिस्सेदारी कम किए जाने पर सहमत हो गए हैं।बीटीवीआई टीवी रिपोर्ट के मुताबिक एतिहाद अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएगी वहीं सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक गोयल की हिस्सेदारी जेट एयरवेज में 51 फीसद से कम होकर 20 फीसद होगी। इसके साथ ही उनकी वोटिंग हिस्सेदारी की अधिकतम सीमा 10 फीसद होगी।कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में 19 फीसद से अधिक का उछाल आया है। नकदी संकट सामने आने के बाद कंपनी ने कई निवेशकों से बातचीत की थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। पिछले 11 वित्तीय वर्ष के दौरान 9 वित्तीय वर्ष में कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है।स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उसने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है, जिसकी जानकारी उसे साझा करनी चाहिए। जेट एयरवेज में अबू धाबी की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज 24 फीसद हिस्सेदारी रखती है। भारतीय कानून के मुताबिक कोई विदेशी कंपनी घरेलू विमानन कंपनी में अधिकतम 49 फीसद की हिस्सेदारी रख सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 + 11 =

Most Popular

To Top