भारत

पीएम मंगलवार को केरल को देंगे विकास की कई सौगातें

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एक दिवसीय दौरे जाएंगे। इस दौरे में पीएम केरल को विकास की कई सौगात देंगे और प्रसिद्ध पद्मनाभ मंदिर में दर्शन करेंगे। पीएम कोल्लम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के केरल दौरे का यहाँ के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से कोल्लम के लोगों को जिनको पीएम कोल्लम बाईपास की सौगात देंगे। इस बाईपास का यहाँ के लोगों ने 46 साल तक इंतजार किया लेकिन अब उनका सपना साकार होने जा रहा है। इस बाईपास की लागत 352  करोड़ है। 13 किलोमीटर के इस बाईपास पर केवनाड ब्रिज है। बैक वाटर पर बना यह ब्रिज इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।

कोल्लम बाईपास को जनता को समर्पित करने के बाद पीएम एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिवेंद्रम में प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे और स्वदेश दर्शन योजना के तहत मंदिर में किये गए कार्यो का उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल का क्षितिज कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक विस्तृत है। जिसमे सबका साथ है सबका विकास है और तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल करने की इच्छा शक्ति भी शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 + three =

Most Popular

To Top