मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां पीटीए कांट्रेक्ट एसोसियेशन हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित मुलाकात की।
एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री को उनकी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीए के मुद्दों पर 19 जनवरी, 2019 को आयोजित की जाने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में विचार किया जाएगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोहित जम्वाल, अध्यक्ष पीटीए कांट्रेक्ट एसोसियेशन हरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष अमित मुखिया, एसोसियेशन के पदाधिकारियों में कपिल नरेन्द्र शर्मा, रवि कांत, धर्मपाल, वीरेन्द्र चौहान, सुनील और रविन्द्र कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।